HomeUncategorizedएसपी साहब....! एएसआई भारती से है हमें जान माल का खतरा हे?...

एसपी साहब….! एएसआई भारती से है हमें जान माल का खतरा हे? हमको देता है नंगी नगी गालियां…! साहब हमें न्याय दिलवाये और एएसआई भारती ने 60 हजार रूपये भी..लिए? अपने आप को न्यायालय का न्यायाधीश समझता है भारती

 

Voice ऑफ झाबुआ

पुलिस की दबंगाई और अभद्रता को लेकर ग्राम कोदली तहसील पेटलावद के गोविंद पिता सुरजी मेडा, सीतु पिता रालु मेडा, पांगला पिता सकरिया मेडा, राजहिंग पिता गलिया मेडा, करमा पति पप्पु मेडा ने थाना पेटलावद में पदस्थ एएसआई भारती द्वारा गाली गलोज करने, झुठे मुकदमें में फंसाने और 60 हजार रूपये लेने बाबद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि एक माह पूर्व हमें और कर्मा के पति व अन्य 2 लोगों को एएसआई भारती द्वारा झुठा मुकदमा बनाकर 60 हजार रूपयें अवैध रूप से हमसे वसुल किए गए व दिनांक 10.07.22 को उक्त एएसआई भारती हमारे घर आये और नंगी- नंगी गालियां दी एवं हमें डाराया धमकाया और ये भी कहा की मानसिंग पिता रंगजी जो हमारे विरूद्ध है जिनके साथ हमारा जमीन विवाद है और न्यायालय में विचाराधीन है जो पीछले 3 वर्षो चल रहा है। मगर एएसआई भारती कहते है कि मानसिंह पिता रंगजी जो हमारा विरोधी पक्षकार है उसका मर्डर मैं करवाउंगा और तुम सब को उसमे फंसवा दंुगा और तुम्हे जेल भिजवा दुंगा और तुम्हारे मकानों पर बुल्डोजर चलवा दुंगा और जो तुम्हारी जमीन मानसिंह को दिलवा दुंगा।
एसपी साहब..! उक्त ए.एस.आई जो कि थाना पेटलावद में पदस्थ है उसने क्षेत्र में बहुत आतंक फेला रखा है अपने आप को न्यायालय का न्यायाधीष समझता है। जिससे हम और हमारा परिवार काफी भयभीत है। आपसे निवेदन है कि इस एएसआई के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई की जाये और हमें 60 हजार रूपए वापस दिलवाये जाये। साहब इसने हमें जान माल का बहुत खतरा है ये वर्दी के दम पर हमारे खिलाफ कोई भी झुठा मुकदमा दर्ज करवा सकता है। अतः महोदय से निवेदन है उक्त ए.एस.आई भारती पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!