@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
कुछ दिन पहले नगर के विपिन पिता विजय कुमार पांडे निवासी राजगढ़ ने थाना पर अपने बेटे बरद के अपहरण व उसकी फिरौती 10 लाख रुपए मांगने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसको लेकर राजगढ़ पुलिस ने विवेचना जारी कि,उक्त प्रकरण को तत्काल गंभीरता से लेकर वरिष्ठअधिकारी पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी रामसिंह मेडा के निर्देश में आरोपी की कड़ी छानबीन की व गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में टीम गठित कर अपहरण वरद पिता विपिन पांडे निवासी राजगढ़ की तलाश शुरू की राजगढ़ क्षेत्र में की कभी-कभी उसके निर्माणाधीन स्कूल ,मंडी रोड पर जाता है उसी सूत्र पर रवाना होकर विपिन पांडे के निर्माणाधीन स्कूल पर पहुंचे जहां तलाश करते समय वरद के जूते पड़े हुए दिखाएं बारीकी से तलाश करते समय बाथरूम की तरफ से आवाज सुनाई दी , तलाश करते समय बाथरूम में हाथ पैर बांधा हुआ वस्था में मिला जिससे थाने पर लाकर पूछताछ करने से अपहरण की झूठी कहानी बताई अपहरण बरद पांडे ने बताया कि मुझे पैसे की आवश्यकता होने से लोगों की देनदारी चुकाने के लिए मैंने घर वालों से पैसे लेने के लिए एक प्लान बनाया था ,अपहरण की झूठी कहानी व आवाज बदल कर मुंह पर कपड़ा लगाकर ₹10, लाख कि फिरौती मांगे तथा स्वयं के हाथ पैर बांधकर बाथरूम में बैठ गया पुलिस द्वारा खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,उक्त घटना में शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया था एवं सनसनी फैल गई थी किंतु राजगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में तत्पर कर कार्रवाई जारी की,उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह परिहार , राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा ,आरक्षक जितेंद्र, लखन ,सत्यपाल ,सैनिक रतन का विशेष योगदान रहा।