दिलीपसिंह भूरिया
शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय आजाद नगर भाबरा इसकी स्थापना 2011 में हुई थी। महाविद्यालय में तीनों संकाय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय संचालित है। कला संकाय की परीक्षा विगत् 6 वर्ष से आजाद नगर भाभरा मे ही संचालित हो रही है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षा केंद्र शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर में हो रही थी। महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एस.डोडवे के अथक प्रयास एवं दिनेश बडोले के सहयोग से विज्ञान संकाय का परीक्षा केंद्र इस वर्ष से आजादनगर भाभरा महाविद्यालय में हो गया है।विज्ञान संकाय का परीक्षा केंद्र होने से अब महाविद्यालय में होने से सभी अध्ययनरत सभी वाणिज्य एवम विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही आने -जाने हेतु समय की बचत होगी परीक्षा केंद्र बनने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ में खुशी की लहर है।