HomeUncategorizedकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा आज त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र मेघनगर के मतदान दलो को सामग्री वितरण स्थल का अवलोकन किया एवं व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। दिनांक 30 जून को यहां पर मतदान दलो को सामग्री का वितरण किया जाएगा जो प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा। सामग्री वितरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर मेघनगर में किया जाएगा। इस क्षेत्र में 01 जुलाई को मतदान होगा। जो प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक होगा।सोमेश मिश्रा ने इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति, तहसीलदार रविन्द्र चौहान, प्राचार्य दिलीप नायक, मण्डल संयोजक दिपेश सोलंकी एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!