Homeभोपालहनुमान चालीसा का पाठ कर युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

हनुमान चालीसा का पाठ कर युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बाईक रैली निकाली गई। इसी क्रम में भोपाल युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न मंडलों में बाईक रैली निकाली गई। राजधानी के शिवाजी नगर स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई रैली में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार शामिल हुए। रैली की शुरुआत में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।यह रैली शिवाजी नगर 121 लाइन स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर पारुल हॉस्पिटल, अरेरा कॉलोनी, वार्ड 45, 48, 49 से होते हुए निकली। रैली में वार्ड 45 की प्रत्याशी श्रीमती वंदना जाचक , 48 से अरविंद वर्मा , 49 से बाबूलाल यादव शामिल हुए। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा और मतदान की अपील की। बाईक रैली का समापन फेक्चर हॉस्पिटल के पास स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह जी पर माल्यार्पण कर हुई।इस रैली में युवा मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य, रिसर्च एवं पॉलिसी प्रमुख शोभित शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष शांतनु गुरु सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

29-30 जून को फ्लैश मॉब का आयोजन
भाजयुमो मप्र द्वारा 29-30 जून को फ्लैश मॉब का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों पर मोर्चा कार्यकर्ता नव मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। 04 जुलाई और 11 जुलाई को चुनावी जिला केंद्रों पर वृहद बाइक रैली निकाली जाएंगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!