HomeUncategorized7 वर्षो से फरार चल रहे दो आरोपियों की खवासा पुलिस ने...

7 वर्षो से फरार चल रहे दो आरोपियों की खवासा पुलिस ने की धर पकड़

खवासा, प्रद्युम्न वैरागी

  चौकी खवासा में जेएमएफसी कोर्ट पेटलवाद के केस नंबर 287/2015 अपराध क्रमांक 89/2015 धारा 279,337,338 भादवि मे फरार आरोपी सुनील पिता रुमाल सिंह कतिजा उम्र 25 वर्ष निवासी भेरूगढ़ का स्थाई वारंट तामील किया गया है, एवं जेएमएफसी कोर्ट थांदला के केस नंबर 672/2015 धारा 323,325,504,34 भादवि मे फरार आरोपी बदरू पिता हवसिंह गरवाल निवासी कदवाली का स्थाई वारंट तामील किया गया है, जो की लगातार 07 वर्षो से फरार चल रहे थे। फरार वारंटी धर पकड़ में चौकी प्रभारी खवासा उप निरीक्षक अशोक बघेल, आरक्षक अनिल, आरक्षक पुखराज, आरक्षक राकेश, आरक्षक मदन, आरक्षक भूरसिंह, आरक्षक रवि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!