HomeUncategorizedफर्जी वोटिंग होने पर ग्रामीण उतरे सडक पर...! नरेबाजी कर बुलवाया एसडीएम...

फर्जी वोटिंग होने पर ग्रामीण उतरे सडक पर…! नरेबाजी कर बुलवाया एसडीएम को… सौंपा ज्ञापन

थांदला

 थांदला की ग्राम पंचायत रूपगढ में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी द्वारा फर्जी मतदान करवाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीण चुनाव निरस्त कर फिर से मतदान करवाने की मांग को लेकर सडक पर उतर आये और जमकर नारेबाजी की और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम रूपगढ में फर्जी लोगों ने आकर यहां मतदान किए। जो फर्जी मतदान हुए उन्हे खारिज किए जाये। मतदान के दौरान विपक्षी प्रत्याषी के लोेगों द्वारा मतदाताओं को पकड पकड कर चुनाव में मतदान भी करवाए गए। जहां हमारे प्रत्याशी की जीत हो रही थी इन फर्जी वोटो के कारण उन्हे हार का सामना करना पडा। वहीं विपक्षी के ऐजेन्ट डयुटी कर रहे अधिकारियों से बार बार मिल रहे थे उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई ग्राम पंचायत रूपगढ में फिर से मतदान करवाये जाने की मांग की गई।
ज्ञापन रूपगढ के ग्रामवासी भूरा, मुकेश उदीया, कालु, गुमान, उमेश, मेतसिंग, ललित, आकाश, अलकेश पिता शम्भुसिंह, वेलसिंग मईडा, राजु रावत, कलसिंग रावत, गुमान डामोर, भारत भूरिया, दौलसिंग, हुकली रावत, आकाश कतिजा, विकास डामोर, मसुल रावत, रतनसिंग भूरिया, दिवान डामोर, नाकुसिंग डामोर, विजु रावत आदि कई ग्रामीणों ने उपस्थित होकर सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!