HomeUncategorizedनामांकन वापसी की आखिरी तारीख को 29 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस

नामांकन वापसी की आखिरी तारीख को 29 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस

 

 

@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

 

मेघनगर परिषद चुनाव मैं पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख बीत जाने के बाद चुनावी मैदान में खड़े उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। नाम वापसी की आखिरी तारीख को 29 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए अब चुनावी मैदान में 15 वार्डों में 64 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं । वार्ड नंबर 10 व 14 में कांग्रेस और भाजपा की सीधी भिड़ंत है क्योंकि चुनावी मैदान में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के अलावा कोई भी अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। वहीं वार्ड नंबर 9 में सबसे अधिक 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिल जाने के बाद चुनाव प्रचार परवान चढ़ेगा। शह-मात का खेल हाेगा। हर स्तर पर प्रचार-प्रसार तेज हाेगा। कई सियासी रंग देखने काे मिलेंगे। इसकी तस्वीर अभी से बननी शुरू हाे गई है।

उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

आपको बता दें कि अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून दोपहर 3 बजे तक निर्धारित थी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर दिया है अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह केक ,बाल्टी, कैमरा, अलमारी, नाव , गाजर, चारपाई, टेलीविजन,बरगद का पेड़, जीप, झाड़ू, आदि तरह के चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों की सूची वार्ड अनुसार

1 अनुसूचित जनजाति महिला से अंजुला दिनेश ढाकिया कमला दिनेश डामोर
2 अनुसूचित जनजाति मुक्त से रोशन बारिया,सुनील कानजी , रसिया थावरिया
3 अनारक्षित मुक्त से दीपक व्यास, दिनेश करण सिह
4 अनुसूचित जनजाति महिला से कोई भी नाम वापसी नहीं हुई है
5 अनारक्षित मुक्त से अमित भंडारी, प्रकाश प्रजापति
6 अनारक्षित मुक्त से मोहम्मद सफी अ.अब्दुल रहीम
7 अनारक्षित मुक्त से जियाउल कादरी, आसमा महबूब
8 अनुसूचित जाति अनारक्षित से दिनेश बारिया, विनोद बसोड़,मनीष मानसिंह
9 अनारक्षित महिला से माला प्रजापति, नेहा परमार , रक्षा पंचाल
10 अनारक्षित महिला से संध्या बैरागी , प्रियंका प्रजापति
11 अनारक्षित महिला से तरुणा प्रजापति, माया संदीप,
12 अनारक्षित महिला से आरेफा यूनुस , सुमन शैलेद्र सीमा नीलेश
13 अनुसूचित जनजाति महिला से रसीला वसुनिया
14 अनुसूचित जनजाति मुक्त से अनिल वसुनिया,
15 अनुसूचित जनजाति मुक्त से रमेश सकरिया , राजू हरसिंह

नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ पत्र में अभ्यर्थी के आपराधिक रिकार्ड, आस्तियों, दायित्वों तथा शैक्षणिक अर्हता की घोषणा होगी। रिटर्निग आफिसर द्वारा इस जानकारी का सार्वजनिक प्रदर्शन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जाएगा। नगरीय निकाय निर्वाचन में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!