HomeUncategorizedभाजपा कार्यालय झाबुआ पर नगर मंडल झाबुआ द्वारा योग दिवस मनाया गया।

भाजपा कार्यालय झाबुआ पर नगर मंडल झाबुआ द्वारा योग दिवस मनाया गया।

झाबुआ 

आज पूरे विश्व में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जाता है जिनके प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया है योग एक ऐसा प्रकल्प है, जिसके माध्यम से यूनिटी, कम्युनिटी, एवं इम्यूनिटी तीनों के लिए बहुत ही सशक्त माध्यम है योग के माध्यम से जहां सामुदायिक एकता उत्पन्न होती है वही मानव शरीर में प्रतिरोधात्मक शक्ति उत्पन्न होती है ।योग हमारा प्राचीन विज्ञान है,जिसे आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है ।योग सभी को जीवन जीने की कला सिखाता है ।उक्त बात झाबुआ मंडल अध्यक्ष ने जिला भाजपा कार्यालय पर प्रातः विश्व योगदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित हुआ है ।पूरे संसार मे योग स्थापित करने का श्रेय भारत को मिला है ।स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है ।योग राष्ट्र और मानव समाज के लिए उपयोगी होकर इसे नियमित रूप से करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ जिला कार्यालय पर योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम हुआ योग का प्रशिक्षण अजय पोरवाल ओपी राय ने दिया।जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा,जुवान सिंह गुंडिया सहित विजय नायर,राजमल पडियार,किशोर भाबर,स्वीट गोस्वामी,रवि थापा, राजू थापा,भूपेश सींगोंड, अर्पित कटकानी, मितेश गादिया , पपीश पानेरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!