मानसून शुरू हो चुका है कल मानसून की पहली बारिश हुई आंधी तूफान आसमान में बिजली कड़क रही है । आज आकाशीय बिजली गिरने के चलते मेघनगर क्षेत्र का युवक घायल हुआ है। बताया गया कि मेघनगर तहसील की ग्राम पंचायत जमानिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम वनियापाड़ा रहने वाले शानू पिता थावरिया भुरिया (उम्र 32) पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे युवक घायल हुआ है जो की मजदूरी कार्य के लिए ग्राम झायङा गया हुआ था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर पर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर झाबुआ जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घटना आज करीब 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है ।
आकाशीय बिजली से बचने के उपाय
आकाश से गिरने वाली बिजली हर साल सैकड़ों लोगों की जान लेती हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो खुले आसमान के नीचे रहकर भी आसमान से गिरने वाली बिजली से अपनी जान बचाई जा सकती है। अगर ऐसे संभव नहीं है तो तुरंत पानी, बिजली के तारों, खंभों, हरे पेड़ों और मोबाइल टॉवर आदि से दूर हट जाएं।आसमान के नीचे हैं तो अपने हाथों को कानों पर रख लें, ताकि बिजली की तेज आवाज़ से कान के पर्दे न फट जाएं।अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर पर उकड़ू बैठ जाएं।अगर इस दौरान आप एक से ज्यादा लोग हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर बिल्कुल न रहें, बल्कि एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें।छतरी या सरिया जैसी कोई चीज हैं तो अपने से दूर रखें, ऐसी चीजों पर बिजली गिरने की आशंका सबसे ज्यादा होती है।आकाशीय बिजली की प्रक्रिया कुछ सेंकेड के लिए होती है, लेकिन इसमें इतने ज्यादा बोल्ट का करंट होता है कि आदमी की जान लेने के लिए काफी होता है। क्योंकि इसमें बिजली वाले गुण होते हैं तो ये वहां ज्यादा असर करती है, जहां करेंट का प्रवाह होना संभव होता है। आकाश से गिरी बिजली किसी न किसी माध्यम से जमीन में जाती है, और उस माध्यम में जो जीवित चीजें आती हैं, उनको नुकसान पहुंचता है।