भारतीय गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु.राकेश सिंह परिहार राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी शाकिर गड़वी, श्रीमती फिज़ाअली खान, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की सहमति के बाद भारतीय रक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री के पद पर राजू धानक को मनोनीत किया गया । राजू धानक के भारतीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण, सांसद गुमान सिंह डामोर, अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर,नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व राजू धानक के परिवारजन, मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।