Homeभोपालभाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान 10 जून को

भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान 10 जून को

भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के बूथों पर 10 जून को ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान चलायेगी। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान की तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं से विचार विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय निकाय चुनाव का भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। 10 जून को एक साथ प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेंगे।

*कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया, भाजपा नगर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध : चौहान*

बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। 10 जून को औपचारिक रूप से पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों एवं गांवों के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही कार्य किया है। कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया था। हमने पुर्ननिर्माण कर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की राह पर आगे बढाने का काम किया है। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से ही जनता के कल्याण का संकल्प पूरा होगा।चौहान ने कहा कि 10 जून को बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकर्ता बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति बनायेंगे। विजय का संकल्प लेंगे और योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता भाग लेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे भी अभियान के तहत भोपाल के एक बूथ पर पहुंचेंगे।

*जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ कार्यकर्ता बूथ विजय संकल्प लेंगे : शर्मा*

मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्रामीण निकाय के बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान चलायेगी। पार्टी के कार्यकर्ता जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि जिलों की चुनाव प्रबंध समिति, मंडलों की टीम, बूथ त्रिदेव सहित पूरी बूथ समिति इस अभियान की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचेंगे और बस्तियों में जाकर योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेंगे।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल,प्रदीप त्रिपाठी, अभयप्रताप सिंह,शैलेन्द्र शर्मा, एसएस उप्पल,अमन शुक्ला, सुयश त्यागी, गौरव विश्वकर्मा,शुभम वर्मा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!