HomeUncategorizedकांग्रेस ने मनाई महानायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

कांग्रेस ने मनाई महानायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

 

 

स्वतंत्रता संग्राम के अजय योद्धा रहे महानायक बिरसा मुंडा की की पुण्यतिथि आज स्थानीय गोपाल कॉलोनी विधायक कार्यालय पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को अंधविश्वासों और आस्था की कुरीतियों के शिकंजे से मुक्त कराया था उस समय आदिवासी अज्ञानता के शिकार होकर अंग्रेज ब्रिटिश शासकों और जमीदारों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा था जल जमीन जंगल की लड़ाई उन्होंने निडरता के साथ लड़ी और ब्रिटिश शासकों से लोहा लेकर उन्होंने अद्भुत वीरता और साहस का परिचय दिया था ऐसी हस्ती को आज हम नमन करते हैं,जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा बिरसा मुंडा 25 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहुति दे दी वह स्वतंत्रता संग्राम के जननायक थे जिनकी वीरता और शौर्य के किस्से आज भी रोमांचित करते हैं धरती आबा की जन्मस्थली उलीहातू से लेकर कर्म स्थली बदगांव उनके अदम्य साहस की कहानी बयान करती है,पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहा कि इतिहास गवाह है सन 1897 से सन 1900 के बीच मुंडा ओ और अंग्रेज सिपाहियों के बीच अनेक बार युद्ध होते रहे और बिरसा मुंडा जी और उनके सेकड़ो वीर आदिवासी साथियों ने अंग्रेज सैनिकों को जगह-जगह परस्त किया था बिरसा मुंडा जैसे व्यक्तित्व अब पैदा होना मुश्किल है जिन्होंने आदिवासियों के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की,इस अवसर पर कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर,जिला जन सूचना प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष भूरिया, प्रवक्ता साबिर फिटवेल,बंटू अग्निहोत्री, गौरव सक्सेना,शंकर सिंह भूरिया,सुरेंद्र गरवाल,मानसिंह मीणा,कैलाश डामोर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाभर, दरियाव सिंह मीणा,मनीष बघेल,तेर सिंह भूरिया,खीमा भाभर,पेमा भाभर, किलु भूरिया,भारु मावि,थावरिया डामोर आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!