
विनोद शर्मा
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 8 जून तक मनाया जा रहा है जिसके तहत आज पीएचसी करवड़ पर मेडिकल ऑफिसर करवड़ द्वारा पौधारोपण किया गया एवं एएनएम और आशा कार्यकर्ता द्वारा पर्यावरण की रंगोली बनाई गई डॉ विमला सिंगार मेडिकल ऑफिसर करवड़ द्वारा उपस्थित लोगों को पर्यावरण के बारे में समझाइश दी गई अधिक से अधिक पौधे लगाए एवं उनकी सुरक्षा भी करें यह बताया गया इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर,फार्मासिस्ट के.सी.राणावत,ऑपरेटर हर्षित मालवीय,हीरालाल सोलंकी,एएनएम वंदना डामोर और आशा कार्यकर्ता किरण शर्मा उपस्थित थे।