Homeअलीराजपुरआज विश्व पर्यावरण दिवस पर दो संकल्प के साथ युवाओं ने समाज...

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर दो संकल्प के साथ युवाओं ने समाज को नई दिशा दी

निलेश डावर

नानपुर के दो ऊर्जावान व कर्मवीर युवा स्व राकेश भँवर एवं स्व आदित्य जायसवाल(लाला) के असमय निधन हो जाने के बाद से साथियों ने उनकी स्मृति स्वरूप अनेक सेवा प्रकल्प शुरू किए थे ।
आज उस कड़ी को बढ़ाते हुए रक्तदान व पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य को अंजाम देकर सच्ची श्रद्धांजलि देकर लोगों के बीच मिसाल पेश की ।
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सुबह दस बजे से साई मन्दिर के सेवा सदन में रक्तदान का शिविर आयोजित किया गया ।जहाँ स्वर्गिय दोस्त के परिजनों व वरिष्ठ नागरिकों ,समजकर्मियों की उपस्थिति में रक्तदान कार्य आरम्भ किया ।जिसमें कुल 42 यूनिट रक्तदान हुआ ।जिसमें चार युवतियों ने भी स्वेच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया व शासकीय अस्पताल प्रभारी डॉ मदन गाड़रिया ने उपस्थित होकर सभी रक्तविरों व आयोजकों का उत्साह बढ़ाया । थाना प्रभारी ने तो स्वयं उत्साह से रक्तदान भी किया ।दोनों के साथ उपस्थित वरिष्ठजनों द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र व एक एक पौधा भी उपहार में दिया ।
इस अवसर पर दोनों स्वर्गीय मित्रों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा भी आयोजित कर इस तरह के आयोजन को निरन्तरता देने का सभी साथियों द्वारा संकल्प भी लिया ।
रक्तदान शिविर के साथ ही साई मन्दिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के तहत अनेक प्रजातियों के पौधों का रोपण उपस्थित श्रेष्ठिजनों के हाथों कराया गया व उनकी सुरक्षा हेतु ट्रिगार्ड लगाकर देखरेख की जिम्मेदारी भी सभी ने ली ।
आयोजन में जागरूक युवा मंच,साई सेवा समिति ,आदिवासी समाज,टीम रक्त दूत व जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक व टेक्नीशियन का विशेष सहयोग रहा ।
आयोजनकर्ता मित्रमंडल के नितेश अलावा ,वेस्ता भँवर,चन्द्रभान सिंह बारिया,रिजवान शेख, राहुल कनेश ,रोहित रावत,मनीष बघेल ,मुलेसिंह मौर्य,बलवंत सिंह कनेश,राहुल गोयल, रोहित पंवार, अमित वाणी लाला, गौरव वाणी, अज्जू खान,अरुण चौहान,सुनील अवास्या,लालू चौहानआदि दोस्तों का सक्रिय योगदान रहा ।अंत में आभार परिजनों द्वारा व्यक्त किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!