सुरेश परिहार
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य झाबुआ के लिए सामान्य महिला आरक्षित वार्ड 13 से ललिता कुंवर कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी ने शुभ मुहूर्त में कलेक्टर कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन फार्म जमा किया,तो क्या इस बार माननीय प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप ओर जनपद पंचायत सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 18 से रजनीश पाटीदार सारंगी ने अपना नामांकन पत्र पेटलावद जनपद पंचायत में पहुंच कर निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र जमा करवाया , रजनीश पाटीदार जनपद पंचायत के वार्ड प्रत्याशी के रुप में पहली बार अपना भाग्य आजमाने जा रहें हैं पाटीदार भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता के के रूप में पहचाने जाते हैं।
सारंगी ग्राम पंचायत भवन पर भी चुनाव प्रक्रिया चल रही है यहां पर भी आस पास की ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी ओर वार्ड प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म ले रहे हैं और जमा भी करवा रहे हैं।कल रविवार होने से कल फार्म लेन देन बंद रहेगा अब केवल फार्म जमा करने के लिए सोमवार 6 तारीख आखरी दिन है तो हो सकता है सोमवार को काफी भीड़ भाड़ रह सकतीं हैं