HomeUncategorizedजयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा द्वारा जयस पदाधिकारीयों के चुनाव लड़ने पर...

जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा द्वारा जयस पदाधिकारीयों के चुनाव लड़ने पर सख्त निर्देश

 

 

 

जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा द्वारा जयस के पदाधिकारीयों को जो त्रिस्तरीय पंचायत,जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य चुनाव में हिस्सा ले रहे है,व जयस के पदाधिकारी है उनको हिदायत देते हुए कहा कि वह स्वयं का त्याग पत्र निम्न कॉन्टैक्ट नंबर 9993912650 पर दिनांक 6 जून तक अनिवार्य रूप से त्यागपत्र भेजना सुनिश्चित करे। किसी जयस पदाधिकारी का त्याग पत्र मेरे पास नही आता है या फिर वह अपना त्यागपत्र नहीं देता है ऐसी स्थिति में जयस संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों से संपर्क किया जा कर वस्तु स्थिति से अवगत करवाकर जयस संगठन झाबुआ के समस्त पदाधिकारियों के साथ सामूहिक निर्णय लिया जाकर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

तथा जिस भी वार्ड से जो भी जयस समर्थित उम्मीदवार मैदान में है वहां के सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल बिठाकर सर्वसहमति से निर्णय लिया जा कर एक ही उम्मीदवार का चयन कर समर्थन करें। इसके बाद भी कोई कार्यकर्ता संगठित के विरूद्ध कार्य करता है वह जयस का दुप्पटा डालकर जयस समर्थित होने का दावा करता है तो ऐसे लोगों को संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी समझाए,नही समझने पर जयस से बाहर करें,इसके बावजूद अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझे तत्काल संपर्क करें जिसका जिला स्तरीय समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया जा कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावेगी। उक्त बात जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा ने प्रेस नोट जारी कर कही‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!