HomeUncategorizedनायक साहब जरा इधर भी ध्यान दीजिए.....

नायक साहब जरा इधर भी ध्यान दीजिए…..

 

भाजपा के गढ़ में भाजपा कोंग्रेस को हर बार दे देती है बिना मेहनत के जीत

क्या भाजपा के पास नही है दमदार उम्मीदवार

सीट अनारक्षित ….पर लड़ने को कोई तैयार नही

या हो जाती है सेटिंग……..?

कोन है झाबुआ जनपद के लिए भाजपा से वार्ड क्र. 4 के उम्मीदवार

पार्टी अगर टिकिट दे तो दमदार उम्मीदवार है प्रकाश राठौर

झाबुआ/ कल्याणपूरा

कहने को तो कल्याणपूरा नगर को भाजपा का गढ़ कहा जाता है पर न जाने क्यो जब भी पँचायत के चुनाव होते है जिसमे कल्याणपूरा जनपद सदस्य की ही बात करले तो यह वार्ड क्रमांक 4 हमेशा सामान्य रहता आया है पर न जाने क्यो यहां भाजपा अपना प्रत्याशी ही नही उतारती ऐसे में यहां हर बार कोंग्रेस प्रत्याशी विजय हो जाते है ….ऐसा भी नही है कि यहां पर भाजपा के पास दमदार प्रत्याशी नही है यहां पर भाजपा के पास एक से बढ़कर एक दमदार प्रत्याशी है जो दमखम से चुनाव मैदान में उतरे तो यह सीट भाजपा के खाते में जा सकती है पर न जाने क्यो यहां से कोई भी भाजपा नेता चुनाव लड़ने को तय्यार नही है जबकि पूरे मण्डल में सबसे ज्यादा पदाधिकारी कल्याणपूरा नगर से ही है ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने भी बड़ी चुनोती है कि इस बार यह जनपद की सीट कैसे भाजपा के खाते में जाए ….
——————————————————————-
वैसे तो प्रकाश राठौर भाजपा से जनपद सदस्य के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार है इनकी समाज से लेकर युवाओ में काफी पकड़ भी है साथ ही राजनीति का अच्छा खासा ज्ञान गणित भी है साथ ही दो बार से भाजपा के मण्डल महामंत्री भी है अगर पार्टी इनके परिवार से किसी को भी टिकिट दे तो यहां भाजपा यह सीट जरूर जीत सकती है …अब यह तो भाजपा को सोचना है कि इन्हें अपना दबदबा छेत्र में कायम रखना है या कोंग्रेस को बिना मेहनत में यहां से जीत देना है । इनके साथ ही जो दावेदार है उनमें भारत राठौर प्रकाश चौहान राजेश भटेवरा जो प्रमुख दावेदार है ……पर इनमें सबसे ज्यादा मजबूत अगर कोई दावेदार है तो प्रकाश राठौर ….अब पार्टी तय करे उन्हें यहां से जीत चाहिए या नही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!