भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। समिति में महिला मोर्चा प्रदेश श्रीमती माया नारोलिया को स्थान मिला है। श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपती है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रदेश चुनाव समिति में सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके विश्वास एंव सम्मान को अटल रखूंगी।