HomeUncategorizedएक समय था जब बारह महीने गुलाबी नदी पानी सें भरी हुई...

एक समय था जब बारह महीने गुलाबी नदी पानी सें भरी हुई रहती थी

 

 

@Voice ऑफ झाबुआ

कई सालो पहलें कल्याणपुरा गुलाबी नदी पर बनें पहले स्टॉप डैम पर बारह महीने पानी भरा रहता था लेकिन कुछ सालो सें इसका रख रखाव नहीं किया जा रहा है। जिससे डैम के कुछ गेट पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। यहां बारिश का पानी तो जमा होता है। लेकिन क्षतिग्रस्त गेटों से बहकर निकल रहा है। वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।जानवरों और आमजन की सुविधा के लिए निर्मित स्टापडेम सफेद हांथी साबित रहे हैं। गर्मियों के मौसम में ग्रामीण किसी तरह अपना काम चला लेते हैं परंतु मवेशीयों को पानी के लिए अत्याधिक परेशानियों का सामना करने के साथ ही यहां-वहां भटकना पड़ता हैं। वर्तमान समय में जब पानी रोकने की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही हैं और इसके लिए राज्य सरकार एंव भारत सरकार अनेक तरह की तकनीक ईजाद कर रहे हैं वहीं जिला प्रशासन इस ओर से पूरी तरह बेखबर हैं। गर्मी के मौसम में जहाॅ जानवरों को पानी की समस्या से जुझना पड रहा हैं वहीं ग्रामीणों को भी पानी के लिए भाग-दौंड करनी पड़ रही हैं स्टापडेमों के गेटों को बंद समय पर नहीं करते हैं और अगर बन्द भी कर दो तो भी स्टाप डेम के नीचे सें पुरा पानी निकाल जाता हैं अगर समय रहते स्टाप डेम की मरम्मत नहीं की तो आने वाले समय मै जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!