Homeअलीराजपुरनगर में पानी की किल्लत की वजह नगर परिषद है की गलत...

नगर में पानी की किल्लत की वजह नगर परिषद है की गलत नीतियां है

 

 

 

दिलीपसिंह भूरिया

आजाद नगर भाभरा की भाजपा की नगर परिषद की गलत कमीसन खोर नीति के कारण बीते पांच वर्षो नल जल योजना के तहद्द बीची पाइप लाइन भी आज तक नही बीच पाई और ना ही उसमे से पानी आना शुरू हुवा।नगर परिषद की खराब नीति के कारण आज भी नगर के सभी नागरिकों और वार्डो तक पीने के पानी को पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है ।जिससे नगर के कई गली मोहल्ले के आम नागरिकों अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर आसपास पड़ोसियों के बोरिंग से पानी लेने को मजबूर है और कुछ नगर परिषद से पानी के टैंकर रुपया भुगतान कर पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे है ।नगर का एक मात्र तालाब जिसका जल आसपास के किसान खेती में बिना अनुमति उपयोग कर लेते है जबकि नगर के इस तालाब का जल सिंचाई के लिए उपयोग करने के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित है जबकि इसके जल का उपयोग कुछ किसान बिना अनुमति उपयोग कर लेते है ।जिसका खामियाजा नगर की जनता को उठाना पड़ता है जवाबदार अधिकारी इस और राजनेतिक दबाव के कारण कार्यवाही से बचते आए है ।जिसके परिणाम गर्मी आते ही नगर के कई लोगो के बोरिंग सुख जाते है और पानी देना बंद कर देते है ।उसी तरह नगर की एक मात्र नदी जिसपर पहले वर्ष भर पानी बहता रहता है नगर परिषद की उदाशीनता के कारण इस पर कोई भी डेम का निर्माण नही किया गया जिससे इस नदी का जल एक जगह एकत्रित हो सके साथ ही उसका उपयोग नगर परिषद की जनता कर सके ।ना ही इस नदी की साफ सफाई उचित तरीके से होती है ।जिससे इसका जल शुद्ध और उपयोग के लायक हो नगर की सारा गंदा जल इसी में आकर मिलता है ।जिसको उचित प्रबंधन से निकासी करवाकर नगर की नदी को जीवित और इसके जल को शुद्ध किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!