HomeUncategorizedमध्य प्रदेश में आज रहेंगे पेट्रोल पंप 2 घंटे बंद, शाम 7...

मध्य प्रदेश में आज रहेंगे पेट्रोल पंप 2 घंटे बंद, शाम 7 से 9 बजे तक बंद

 

 

शाहिद जेनब

 

 

एक्साइज ड्यूटी घटाने से मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। ऐसे में लोगों को महंगाई से खासी राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल पंप के संचालक विरोध जताने में लगे हैं। उनका यह विरोध अपने कमीशन कम होने को लेकर है। इस विरोध के चलते प्रदेशभर के करीब 4900 पेट्रोल पंप 25 मई को दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। प्रदेशभर में 25 मई को शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अल्टीमेटम भी दे दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 15 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की लेकिन डीलर को इससे नुकसान हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की खरीद पर डीलर एडवांस में एक्साइज ड्यूटी जमा करा देते हैं। अब इसे रिफंड करने की मांग भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!