HomeUncategorizedपुलिस को सराहनीय कार्य के लिए बधाई...! सुक्ष्मता से मोबाईलों की हो...

पुलिस को सराहनीय कार्य के लिए बधाई…! सुक्ष्मता से मोबाईलों की हो जांच तो एक बडे स्केन्डल का होगा खुलासा…!

झाबुआ निकलेश डामोर

डिजिटल सट्टे का माया जाल इन दिनों ऐसा फैला हुआ है कि इसके चक्कर में कोई बडी आसानी से आ सकता है… और एक बार इस जाल में फंसा तो बाहर वापस निकलने के आसार ही नही होते है… ऐसे में थांदला क्षेत्र में खवासा चौकी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गोवा के एक कसीनों के नाम से ऑनलाइन सट्टे जुए का कारोबार जोरों पर चल रहा है… जिसमें किसी अर्पित, संदेश, अंकित और हर्षित का नाम सुनने में आ रहा था। जो इस काले कारोबार में चक्कर में युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे थे… 1 लाख से 50 लाख तक की डी जमा करवा रहे है और ये कह रहे थे कि एक लाख जमा करों तो 3 हजार रूपए हर रोज मिलेगे और 10 लाख जमा करोंगे तो 10 हजार रूपये रोज देने की बात कर रहे थे… इनके चक्कर में आकर कई युवाओं ने सुदखोरों से मनमानी दर पर ब्याज से रूपए लेकर इस काले कारोबारियों को दिए… सुदखोर भी इन काले कारोबारियों के टच में थे… सुत्रो की माने तो एक स्थानीय पत्रकार भी इसमें शामिल है जो पुरा सेटअप जमाने के साथ साथ रूपयें देता है… सूदखोरों और इस पत्रकार के बारे में अगले अंक में हम बतायेगे… मगर अभी भी कई युवा है जो अर्पित, संदेश, अंकित और हर्षित के चंगुल में फंसे हुए है… जब पुलिस को इस काले कारोबार की भनक पडी तो पुलिस ने इन चारों को अपनी गिरफ्त में लेकर पुछताछ की पुछताछ के दौरान इन सटोरियों से 4 मोबाईल और सट्टा राशि मिलाकर कुल 353800 रूपए बरामद किए गए और अंकित पिता रमेश कहार उम्र 18 वर्ष, संदेश पिता विजय कुमार वागरेचा उम्र 21 वर्ष, अर्पित पिता संतोष मेण उम्र 21 वर्ष, हर्षित पिता निर्मल चोपडा उम्र 22 वर्ष के उपर धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 66 डी आईटी एक्त के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। उक्त मामले में खवासा पुलिस ने सजगता दिखाते हुए इन सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया… वो वाकय में तारिफे काबिल है… इस कार्रवाई के लिए खवासा की जनता व वॉइस ऑफ झाबुआ खवासा पुलिस को बधाई देता है… इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी अशोक बघेल, आरक्षक पवन, आरक्षक रवि, आरक्षक अरविंद, सैनिक मिट्ठूलाल का योगदान रहा।

सुक्ष्मता से हो जांच

उक्त डिजिटल सट्टा का माया जाल बडा फैला हुआ है… जिसमें कई बडे बडे लोग भी शामिल है… अगर पुलिस अधीक्षक इस ओर ध्यान देते हुए… उक्त मोबाईलों की सुक्ष्मता से जांच की जाये। तो एक बडे स्केन्डल का खुलासा हो सकता है… कई चेहरे भी उजागर होगे… सुत्रों की माने इस मामले को दबाने की काफि कोशिश की जा रही है और कई लोगों को बचाने की भी कोशिश की जा रही है जिसके लिए कई राजनैतिक हथकंडे भी अपनाये जा रहे है। बाकि अगले अंक में…

वॉइस ऑफ झाबुआ ने इस डिजिटल सट्टे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!