Homeभोपालसमाज को भ्रमित करने वाले लोगों को तथ्यों और तर्कों के साथ...

समाज को भ्रमित करने वाले लोगों को तथ्यों और तर्कों के साथ जवाब दें : विष्णुदत्त शर्मा

@वॉइस  ऑफ  झाबुआ              @Voice of jhabua

आज देश में एक वैचारिक लडाई चल रही है। एक तरफ राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने वाले लोग है। वहीं दूसरी ओर वे लोग है जो समाज में किसी भी प्रकार भ्रांतियां फैलाकर अपना हित साधना चाहते है। ऐसे लोग सोशल मीडिया दिन रात इसी काम में लगे रहते है कि किस तरह जनता को भ्रमित किया जाए और समाज का माहौल खराब किया जाए। दुष्प्रचार करने वाले ऐसे लोगों को जवाब देने की जिम्मेदारी राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत सोशल मीडिया वॉरियर्स की है। आप लोग समाज में भ्रांतियां फैलाने वालों को तथ्यात्मक और प्रमाणिकता के साथ जवाब दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को अशोका लेकव्यूह होटल में सोशल मीडिया वॉरियर्स से चर्चा करते हुए कही।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले युवाओं से सम सामायिक विषयों पर चर्चा की। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा ने संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वर्तमान के डिजिटल समय में यह आवश्यक है कि हम लगातार सोशल मीडिया पर जनहितैषी कार्यों को प्रचारित करें।शर्मा ने कहा कि आज समय आ गया है कि अनर्गल बात करने वालों और दुष्प्रचार करने वालों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर त्वरित प्रतिक्रिया के साथ जवाब दें। उन्होंने युवाओं को समाज में एक सजग नागरिक के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग कर नव भारत का निर्माता बताया।संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के समक्ष डिजिटल दुनिया में मौजूद चुनौतियां व उनके समाधान पर भी युवाओं से चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने एक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सोशल मीडिया पर तथाकथित लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और उन्हें पूरी प्रामाणिकता के साथ जवाब देने के लिए युवाओं का मनोबल बढेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!