HomeUncategorized250 वर्ष पुराने मन्दिर जीर्णोद्धार शिलान्यास महोत्सव सम्पन्न

250 वर्ष पुराने मन्दिर जीर्णोद्धार शिलान्यास महोत्सव सम्पन्न

थांदला। संत नगरी धर्म धरा थांदला में 250 वर्ष पूर्व भक्त मलुकदासजी मजराज द्वारा निर्मित देवालय प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ ऋषभदेवजी, विष्णु अवतार नरसिंह भगवान मन्दिर के साथ ही स्थापित दादा गुरुदेव परम पूज्य श्रीमद विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज के मन्दिर जीर्णोद्धार शिलान्यास महोत्सव मोहनखेड़ा तीर्थ प्रणेता श्रीमद्विजय ऋषभचंद्रविजयजी महाराज के सुशिष्य मुनि द्वय पीयूषचंद्रविजयजी म.सा. एवं जिनचंद्रविजयजी म.सा. के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

शिलान्यास के पूजन एवं स्थापना के शुभ अवसर पर मुनि श्री पियुषविजय महाराज साहेब ने अमृत वर्षा करते हुए कहा कि 15 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद नवीन सूर्योदय हुआ है। इस ऐतिहासिक धरोहर के साक्षी सभी आत्मायें सौभाग्यशाली है तभी उन्हें यह सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होनें कहा कि धर्म नगरी में शुभ भावनाओं का संचार होता रहे व सभी मिल जुलकर जिनेश्वर देवों की पूजा अर्चना कर शाश्वत सुख को प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर अहमदाबाद से पधारें मुख्य मार्ग दर्शक परम गुरुभक्त भूषण भाई शाह ने सभी को मन्दिर निर्माण तक स्थल पर 3 नवकार मंत्र स्मरण तथा आयम्बिल तप की प्रेरणा दी।

इन लाभार्थियों ने लिया शिला पूजन का लाभ दिया द्रव्य सहयोग

जिन मन्दिर के साथ नरसिंह भगवान एवं दादा गुरुदेव के मंदिर के शिलान्यास में लगने वाली प्रथम मुख्य शीला के लाभार्थी श्रीमती मीरा बेन मांगीलाल भंडारी परिवार सायला निवासी हाल मुकाम बैंगलोर, व श्रीमान कनकमल भंडारी परिवार थांदला रहे। प्रथम शिला के लाभार्थी स्व. पानकुवरबाई बाबूलाल पीचा परिवार थांदला व जुहारमल श्रीमाल परिवार रहे वही द्वितीय शीला के लाभार्थी अनोखीलाला मोदी परिवार थांदला व अनिल कुमार अर्पित कुमार लुणावत परिवार थांदला रहे। तृतीय शीला के लाभार्थी सुवालाल लुणावत परिवार व प्रफुल्ल पोरवाल परिवार थांदला चतुर्थ शीला के लाभार्थी राजमल चंडालिया परिवार मेघनगर व दिनेश पोरवाल पंचम शीला किरण बेन कमल कुमार बाबूलाल छाजेड़ परिवार थांदला, छट्टी शीला सुनीता सुनील कोठारी परिवार थांदला, सप्तमी शीला अर्पित कुमार प्रवीण कुमार शांतिलाल मेहता परिवार थांदला, अष्टमी शीला यतीन्द्र कुमार झमकलाल पोरवाल दायजी परिवार थांदला झाबुआ रहे वही अशोक अरोड़ा, विनीत शर्मा, विश्वस सोनी, महेश नागर, लक्ष्मण राठौड़, जितेंद्र राठौड़, श्रीमंत अरोड़ा, राकेश सोनी पेंटर आदि ने भी शिलान्यास पूजन में अपना योगदान दिया। इस शुभ अवसर पर स्वर्ण शीला के लाभार्थी अभय कुमार सेठिया परिवार, रजत शीला के लाभार्थी संजय राजमल चंडालिया परिवार मेघनगर तथा नाभि नाल के लाभार्थी सुरेश कुमार छाजेड़ परिवार रहे। सभी यजमानों ने पूजा के वस्त्र पहनकर इंद्र देव की तरह सिर पर मुकुट पहनकर मन्दिर की शिला स्थापित की। विधि कारक गौरव (खट्टाली) जैन एवं संदीप सिसौदिया (नागदा) ने शिलान्यास की सम्पूर्ण विधि सम्पन्न करवाई इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक मनीष मेहता (जावरा) ने सुमधुर भक्ती गीतों व भजनों से श्रदालुओं को आनंद विभोर कर दिया। अंत में संघ अध्यक्ष कमलेश जैन दायजी ने सभी आगंतुक गुरु भक्तों का आभार माना। सभी आगंतुक मेहमानों व गुरुभक्तों के आतिथ्य सत्कार व स्वामीवात्सल्य का लाभ वर्धमान, मयूर, डॉ.देवेन्द्र तलेरा परिवार, संघ अध्यक्ष कमलेश झमकलाल जैन दायजी (मामा) परिवार तथा सुशीला बेन प्रफुल्ल यशवंत पोरवाल परिवार द्वारा लिया गया। आयोजन का लाइव प्रसारण पीएन वॉइस के फेसबुक पेज पर किया गया जबकि पारस भक्ति चैनल पर तीन दिन बाद इसका प्रसारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!