HomeUncategorizedसावधान :- आप इस नगर के एटीएम के भरोसे ना रहे?

सावधान :- आप इस नगर के एटीएम के भरोसे ना रहे?

@सुनील डामोर               @वॉइस ऑफ झाबुआ


बामनिया जिले का दूसरा बड़ा रेलवे स्टेशन है पड़ोसी राज्य राजस्थान तक के यात्री यहां से ट्रेन में बैठने के लिए आते हैं साथ ही थांदला-पेटलावद ब्लाक के लगभग 40-50 गांवों के लोग बामनिया मे आवश्यक कार्य व खरीददारी के लिए आते हैं।जब कैश की आवश्यकता होती है तो एटीएम पर जाने पर एटीएम से भी निराशाजनक होकर लोटना पड़ता है।
लेकिन बामनिया एटीएम की हालात क्या है आप खुद देख लीजिए,यहां आपको अधिकांशतः कैश नहीं मिलेगा,तो कभी आऊट आफ सर्विस रहेगा। कभी कभार ही कैश मिल पाता है।
बामनिया में दो एटीएम लगे हुए हैं,एक बैंक आफ बड़ोदा का तो दूसरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का है लेकिन दोनों ही एटीएम में आए दिन अधिकतर कैश नहीं रहता है,वहीं करवड रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम में अधिकतर आउट आफ सर्विस की दिक्कत बनी रहती है।इस स्थिति में ग्राहकों को मजबूरी में कियोस्क सेंटरों से राशि निकालना पडती है या फिर पेटलावद जाना पड़ता है इस दोनो स्थिति में ग्राहक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!