दिलीपसिंह भूरिया की रिपोर्ट
बीती रात ग्राम छोटीपोल में अचानक बालिका के एक पिक अप वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई गुस्साए ग्रामीण और परिवार के लोगो ने ड्राइवर को वाहन सहित आग के हवाले कर दिया था जिसमे ड्राइवर मगनसिंह पिता मासंसिंग निवासी जामली की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है रात्रि आगजनी के कारण ड्राइवर काफी जल चुका था पुलिस की सहायता से उसको ग्रामीणों से बचाकर पुलिस ने अस्पताल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया था।