HomeUncategorizedगबन धोखाघडी के प्रकरणों में वसूली के कडे निर्देश दिए कलेक्टर ने

गबन धोखाघडी के प्रकरणों में वसूली के कडे निर्देश दिए कलेक्टर ने

 

सहकारी संस्थाओं में गबन धोखाधडी से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक शासन द्वारा सहकारी संस्थाओं में चलाई जा रही कस्टम हायरिंग योजना की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ जैन ने संस्था प्रबंधक दसाई, धुलसर, बिलोदा आहू को आरोपी की अचल संपत्ति प्राप्त नहीं होने के आधार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बैंक शाखा प्रबंधक धामनोद और नागदा को संतोषजनक वसूली करने के लिये बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया है। श्री राजेन्द्रसूरि साख सहकारी संस्था मर्या. राजगढ़ को ऋणों की वसूली एवं अमानतदारों को भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बड़े बकायादारों की संपत्ति की निलामी प्रक्रिया तेज करने हेतु भी निर्देश दिए गए।चालानी कार्यवाही अतिशीघ्र करने और न्यायालयीन प्रक्रिया में पर्याप्त सकिय भागीदारी कर उचित कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. धार को वर्तमान स्टॉफ की चल-अचल संपत्ति का डाटाबेस तैयार करने व उनसे भी पर्याप्त प्रतिभूति लेने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार कस्टम हायरिंग से संबंधित जिला मेकेनाईजेशन कमेटी की बैठक में केन्द्र संचालन के प्रति लापरवाही करने वाले संस्था प्रबंधकों के विरूद्ध सेवा नियमों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया।बैठक में उप आयुक्त सहकारिता महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, धार, जिला विपणन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन उप संचालक कृषि, उप पुलिस अधीक्षक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!