HomeUncategorizedजयस में हुआ नई उर्जा का संचार बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी का हुआ...

जयस में हुआ नई उर्जा का संचार बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन कांतिलाल गरवाल बने प्रभारी तो रमेष कटारा जयस जिलाध्यक्ष

जयस में हुआ नई उर्जा का संचार
बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
कांतिलाल गरवाल बने प्रभारी तो रमेष कटारा जयस जिलाध्यक्ष

झाबुआ। जयस संगठन द्वारा आदिवासी समाजहित के लिए समय समय पर कार्य किये जाते आ रहे है। काफी लंबे समय से जयस कार्यकारिणी के गठन को लेकर युवाओ, बुजुर्गो, माताओ का काफी इंतजार था वो इंतजार की घडी अब खत्म हो चुकी है आज 8 मई 2023 को जिला मुख्यालय पर रानापुर रोड मंडी प्रांगण में झाबुआ जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गंभीर मुददों पर भी चर्चा की गई। वहीं संभी ने एक स्वर में कहा कि जय एक आदिवासी संगठन है इसे किसी भी राजनीति की भेंट नही चढने दिया जायेगा। यह एक सामाजिक स्वतंत्र विचारधारा है ये समाज हित और समाज के लिए हमेषा लडता रहेगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कांतिलाल गरवाल को जिला जयस प्रभारी मनोनीत किये गए। इसी प्रकार रमेश कटारा को जयस जिलाध्यक्ष की कमान सोपी गई। जिला जयस कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बबलू वसुनिया की बनाया गया। उपाध्यक्ष शंकरसिंह पाल, अमरसिंह भाबोर उपाध्यक्ष, महासचिव सुनील मचार पेटलवाद, रंजन डामोर थांदला, भारत अखडि़या, थावरसिंग सोलंकी, सचिव कपिल डामर पेटलवाद, भारत भूरिया झाबुआ, विनोद गहलोत थांदला, मुन्ना भूरिया राणापुर, रवि डामोर रामा, कोषाध्यक्ष, गणेश पटेल, अर्जुन डामोर थांदला, जिला आई . टी . सेल प्रभारी, खुशाल भाभर पेटलवाद, दिनेश कटारा थांदला, जिला मीडिया प्रभारी, संदीप वहनीय पेटलवाद आदि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ,जयस नारी शक्ति संगठन ,आदिवासी छात्र संगठन ,आदिवासी एकता परिषद व अनेक सामाजिक कार्यकर्तों ने बधाई प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!