Homeझाबुआपेटलावदपाटीदार लैब पर कार्रवाई की मांग फिर पहुंची जनसुनवाई, सरपंच पिंटू भूरिया...

पाटीदार लैब पर कार्रवाई की मांग फिर पहुंची जनसुनवाई, सरपंच पिंटू भूरिया ने तीसरी बार सौपा आवेदन –  कलेक्टर के जांच निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, आखिर कब होगी कार्यवाई बड़ा सवाल ??? 

संवाददाता सुनील खोडे 

पेटलावद। ग्राम पंचायत अमरगढ़ के सरपंच पिंटू भूरिया ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम एक बार फिर आवेदन सौंपकर पाटीदार लैब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरपंच का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने लैब की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो जांच का परिणाम सामने आया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की गई। सरपंच पिंटू भूरिया ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित लैब के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर समय रहते कार्रवाई होना आवश्यक है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सरपंच पिंटू भूरिया ने पाटीदार लैब की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि, सरपंच का आरोप है कि अब तक जांच पूरी नहीं हुई है और न ही शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कारण उन्हें दोबारा जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देना पड़ा।

सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि लंबित जांच को शीघ्र पूर्ण कर निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा यदि अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में तीसरी बार शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!