संवाददाता सुनिल खोडे
—————————–
पेटलावद/झाबुआ। पेटलावद तहसील के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खाखरापाड़ा में शुक्रवार को एक कुएं से महिला और पुरुष के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव एक ही कुएं में मिले हैं।
क्या है मामला:
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम करडावद निवासी श्याम प्रजापत और सपना प्रजापत के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर:
सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस चौकी का अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आत्महत्या या हत्या:
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने इनकी हत्या कर शव कुएं में फेंके हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शवों को बाहर निकालने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। एक ही कुएं में महिला-पुरुष के शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और दहशत का माहौल है।