सुनील तोमर आलीराजपुर
आलीराजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आलीराजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका एवं वन विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर श्री मनोज कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री नंदराम परमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अनुराग सुमन, श्री अंशुल चंद्रा, ट्रेनी जज सुश्री आंचल जायसवाल, तथा जिला नाजीर श्री डोंगर सिंह उपस्थित रहे।

वन विभाग आलीराजपुर की ओर से श्री अमित कुमार निकम (DFO) सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर न्यायपालिका एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।