Homeअलीराजपुरवर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ढोल-ढमाकों के साथ विधायक सेना महेश पटेल...

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ढोल-ढमाकों के साथ विधायक सेना महेश पटेल का हुआ भव्य स्वागत। विधायक निधि से 8.51 लाख की लागत से विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन का लोकार्पण, बिलगता फलिया में पहुंचा विकास का उजियारा।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर/जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र-192 की विधायक सेना महेश पटेल ने ग्राम पंचायत इंदरसिंह की चौकी के अंतर्गत बिलगता फलिया में विधायक निधि से स्वीकृत 8.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक सेना महेश पटेल के बिलगता फलिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों, पुष्प मालाओं एवं आतिशी स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके अभाव में लोगों को बिजली संबंधी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण और गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जोबट विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या फलिया विकास से वंचित नहीं रहेगा। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन के शुरू होने से बिलगता फलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे ग्रामीणों को घरेलू कार्यों, विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने विधायक सेना महेश पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इस विकास कार्य से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। “जनता की मांग पर विकास की सौगात — विधायक सेना महेश पटेल ने बिलगता फलिया को दी विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन की सौगात, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!