HomeUncategorizedअल्फिया अमजद खान बनी जिले की टॉपर

अल्फिया अमजद खान बनी जिले की टॉपर

 

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज परीक्षा परिणाम घोषित किये गये इस वर्ष भी प्रदेश में छात्राओं ने बाजी मारी झाबुआ जिले में भी छात्राओं ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुवे थांदला नगर की छात्रा अल्फिया खान ने 10 की परीक्षा में जिले की मेरिट लिस्ट में 95 प्रतिशत अंक ला कर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।स्मरण रहे कि अल्फिया खान को शिक्षा का माहौल विरासत में मिला है परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी से शिक्षा विभाग में कार्यरत हो कर अल्फिया को भी परिवार ने पढ़ाई के लिये प्रेरित करा जिसका परिणाम आज सामने आया कि जिले में टॉपर के रूप में नगर, परिवार, विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर अल्फिया के निवास पर खुशी का माहौल देखा गया पूरे दिन हर व्यक्ति मिठाई खिलाते देखा गया रमज़ान के पवित्र दिनों में परिवार ने अल्फिया के साथ खुशियां बाटी
अल्फिया को नगर के जनप्रतिनिधि गण,पत्रकारगण, एडवोकेट सहित समाजसेवी सहित मित्रो ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!