दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा जिले का दुर्भाग्य है कि एक और जहां अधिकारी कर्मचारी भाजपा नेताओं की जी हजूरी में लगे हुवे है वही चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा की मंडी और यहां के व्यापारी मंडी सचिव चिमन मंडलोई द्वारा व्यापारी ग्रुप में सोमवार दिनांक 23.03.2026 से गेहूं चना और कपास के अलावा कृषि उपज को मंडी में रोजाना अपनी दुकान लगाकर करेंगे लेकिन जिला कलेक्टर साथ ही मंडी सचिव चिमन मंडलोई के आदेश की नगर के अनाज व्यापारियों ने हव्वा ही निकाल दी ।

आज सारे नगर और अन्य नगरों से आने वाले चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में अनाज की खरीदी स्वयं के घरों या निजी दुकानों से की जिससे मंडी में आज सन्नाटा पसरा हुआ है व्यापारी आम किसानों को मिलने वाले सही दाम में चुना लगाने के लिए मंडी छोड़ सड़क या निजी दुकान पर ही अनाज खरीद रहे है जिससे किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा है आगे भी व्यापारियों ने एक दो सप्ताह की कपास की खरीदी की आंदोलन के बाद आंदोलन शांत होते ही हर अनाज व्यापारी अपने अपने घरों या दुकानों से अनाज खरीद रहे ही ।

आज मंडी अधिकारी और जिला कलेक्टर के भी आदेश की अवहेलना चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यापारी किसके कहने पर कर रहे है ऐसे सभी व्यापारियों का अनाज खरीदी लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए ।नहीं तो आज चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यापारी अधिकारियों और कर्मचारियों के आदेश नहीं मान रहे कल पूरे जिले के व्यापारी भी ऐसा ही करेंगे फिर आगे से मंडियों में ताले लगाने के अलावा नहीं तो फिर सामूहिक विवाद या विवाह समारोह में मंडी के उपयोग के लालवा कोई दूसरा उपयोग नहीं रहेगा।