वॉइस ऑफ झाबुआ
————————
झाबुआ। रविवार को अचानक पारा में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले पुलिस की दस्तक पूरे नगर में चर्चा का विषय बना बन गया। सूत्रों की माने तो एक सोनी परिवार के घर उक्त राज्य की पुलिस पहुंची.. तभी आरोपी पेमेंट लेकर आते है कह कर पुलिस को चकमा देकर वहाँ से भाग निकले.. सुना है पुलिस ने मकान पर एक नोटिस भी चस्पा किया था.. कुछ देर बाद वहाँ कुछ दलाल पहुंचे.. लगभग 1 बजे से 4 बजे तक पुलिस और दलालों के बीच जोड़तोड़ चलता रहा.. लेकिन बात नहीं बनी.. सूत्रों की माने तो 300 ग्राम सोना और 8 किलो चोरी चाँदी की चाँदी ख़रीदी का मामला है.. अंत में सूत्र बताते हैं कि पिता पुत्र महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर रफू चक्कर हो गए..