राकेश जमरा चांदपुर
थाना चांदपुर की विस्तृत कार्यवाही: थाना चांदपुर के सउनि रमेश अलावा को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो (क्रमांक GJ-34-H-9449) में शराब भरकर प्रतापपुरा रोड की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने प्रतापपुरा तिराहा पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। वाहन को रोककर जब पूछताछ की गई, तो उसमें सवार दो व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। वाहन की जांच करने पर उसमें 100 पेटियाँ माउण्ट 6000 बीयर (कुल 2400 नग केन, 1200 बल्क लीटर) भरी होना पाई गई। पुलिस ने रात्री में ही वाहन को जप्त कर विधिवत कार्यवाही पूर्ण की।
• गिरफ्तार आरोपी: 1. गुमान पिता गुलसिंह भीलाला (25 वर्ष), निवासी ग्राम खामडखा, थाना कट्ठीवाड़ा। 2. विकला पिता हरसिंह भीलाला (22 वर्ष), निवासी ग्राम खामडखा, थाना कट्ठीवाड़ा।
• जब्त सामग्री: 100 पेटी बीयर (कीमत 2,76,000/-) एवं महिन्द्रा बोलेरो (कीमत 7,00,000/-)। कुल मशरुका: 9.76 लाख रुपये।
• अपराध क्रमांक: 33/2026, धारा 34(2), 46 आबकारी एक्ट।
: उक्त थाना चांदपुर से थाना प्रभारी चांदपुर उनि दिलीप चंदेल, सउनि रमेश अलावा, प्रआर गरवरसिंह नायक, प्रआर निलेश पाल, आर. सुनील, आर. धर्मेंद्र एवं आर. पुष्पेंद्र का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है। आलीराजपुर पुलिस के द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जिले में अवैध शराब तस्करी, परिवहन एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।