Homeअलीराजपुरक्रांतिकारी शहीद छीतुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के पांच युवाओं ने रक्तदान...

क्रांतिकारी शहीद छीतुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के पांच युवाओं ने रक्तदान कर किया महादान

आलीराजपुर संवाददाता

आलीराजपुर :– पिछले तीन वर्षों से जिले में क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति आलीराजपुर के सदस्यों द्वारा अर्जेन्ट में जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्तदान कर खून उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य किया जा रहा हैं। समिति के संस्थापक भंगुसिंह तोमर ने बताया कि ग्राम उमराली का मरीज़ इलू गुजरिया जो कि पिछले माह से वाघोडिया गुजरात के अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती हैं,उन्हें 4 यूनिट रक्त की आवश्यकता होने पर क्रांतिकारी शहीद छीतुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति आलीराजपुर के सदस्य शिवांशु बामनिया, अरुण तोमर,दिलीप निंगवाल एवं अश्विन निंगवाल ने अर्जेन्ट में रक्त की जरूरत होने पर आपातकाल में गुजरात के पारुल अस्पताल जाकर रक्तदान किया।

चारों युवाओं के द्वारा सिकल सेल एनीमिया के मरीज को रक्तदान कर रक्तदान के प्रति युवाओं को प्रेरित कर आगे आकर रक्तदान के प्रति हिस्सेदारी एवं जागरूकता सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही समिति के सदस्य कैलाश डावर ग्राम बडदला ने जिला चिकित्सालय आलीराजपुर में जरूरत मंद मरीज को रक्तदान कर महादान किया हैं।

रक्तदाता कैलाश डावर ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती हैं, जरूरत मंद मरीज को रक्तदान जरूर करें एवं रक्तदान कर पुनीत कार्य के भागीदारी बने,यह सभी का मानव धर्म भी हैं। क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के सदस्यों ने सराहनीय एवं पुनीत कार्य करने पर पांचों युवाओं का हार्दिक अभिनन्दन कर बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!