आलीराजपुर संवाददाता
दिनांक 07 मार्च 2026 को कटिठवाडा पुलिस के द्वारा अवैध शराब की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कोल्यारी होली फलिया में दबिश देकर अवैध रूप से घर के बरामदे में संगृहित कर रखी बीयर की पेटीयां जब्त की गई है।
घटना का विवरण: दिनांक 07.03.2026 को थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम अन्य अपराधों के अनुसंधान व आरोपियों की तलाश में ग्राम नानीबड़ोई क्षेत्र में थे। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोल्यारी होली फलिया निवासी सेवला पिता नाना मसानिया ने अपने घर के बरामदे में रखी सूखी घास के नीचे बडी मात्रा में बीयर की पेटियां अवैध रूप से संगृहित कर छिपाकर रखी हैं। पुलिस कार्रवाई व जप्ती: मुखबीर से प्राप्त सूचना पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के बरामदे में रखी सूखी घास के अंदर से 26 पेटियां माउण्ट 6000 कंपनी की बीयर बरामद की गई।
• कुल मात्रा: 624 नग टीन के डिब्बे (प्रत्येक 500 ML)
• कुल बल्क लीटर: 312 लीटर
• अनुमानित कीमत: ₹62,400/-
आरोपी सेवला मसानिया (उम्र 43 वर्ष) से उक्त शराब रखने या विक्रय करने के संबंध में वैध लाइसेंस संबंधी जानकारी प्राप्त करने पर जो उसके पास उपलब्ध नहीं था। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त करते हुये आरोपी को गिरफतार कर थाना कटिठवाडा पर अपराध क्रमांक 21/2026 पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान मे लिया गया है।
सराहनीय भूमिका: उक्त सफलतापूर्वक कार्रवाई में थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा निरीक्षक दिनेश सोलंकी, सउनि यशवंत पाटीदार, म.प्रआर. सुनिता, प्रआर. चंदरसिंह, प्रआर पारस, आर. अनिल भूरा, आर. विकास, आर. जितेन्द्र नरगावे एवं आर. आशीष का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।