Homeझाबुआकलेक्टर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ स्नेह और अपनत्व के...

कलेक्टर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ स्नेह और अपनत्व के रंगों में मनाई होली

जिले में होली के उल्लास के बीच कलेक्टर नेहा मीना ने संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर स्थित सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल पहुँचकर बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कलेक्टर ने बच्चों को स्नेहपूर्वक गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें मिठाई खिलाई। बच्चों के साथ हँसी-खुशी के पल बिताते हुए उन्होंने उनसे आत्मीय संवाद किया। रंग-बिरंगे गुलाल से सजे बच्चों के मुस्कुराते चेहरे और उनकी खिलखिलाहट ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर बच्चों की खुशी देख उपस्थित सभी लोग आनंदित हो उठे। कलेक्टर ने बच्चों से सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद कर उन्हें होली की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण एवं देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने बच्चों के साथ बड़ी आत्मीयता और सादगी के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान बच्चों में उत्साह और अपनापन साफ दिखाई दिया। बच्चों के साथ बिताए गए इन स्नेहपूर्ण क्षणों ने होली के पर्व को और अधिक यादगार बना दिया। इसके पश्चात कलेक्टर ने हॉस्टल परिसर में निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले, तहसीलदार श्री सुनील डावर, श्री शैलेन्द्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!