आलीराजपुर संवाददाता
आलीराजपुर जिले में जिस तरीके से अवैध शराब बिकती है वैसे ही अवैध दवाइयां बेची जा रही है अनपढ़ लोग फर्जी डिग्रियों के सहारे आदिवासी क्षेत्रों में इलाज कर रहे है और जिला कलेक्टर सिर्फ आदेश निकालकर चुपचाप है और उनका काम करने का रवैया गांधारी की तरह है आंखें होते हुवे भी अंधे होने का जो नाटक किया जा रहा है ।उससे आलीराजपुर जिले की सभ्य जनता और आदिवासी ग्रामीण लोगों की जान से खेला जा रहा है लगातार फर्जी क्लिनिकों पर फर्जी डॉक्टरों के इलाज में बिना किसी पैमाने के दवाइयां मानव शरीर में पहुंचाई जा रही है स्ट्राइड जैसे केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है जिससे दर्ज जैसे बीमारी में दिया जाता है और जिले भर में फर्जी डॉक्टर बिना डिग्री के उनका प्रयोग धड्डले से कर रहे है जिससे व्यक्ति को तुरंत दर्द और अन्य परेशानी में राहत तो मिल जाती है लेकिन बाद में उसके शरीर को दोबारा कैसे ठीक किया जाएगा उसका इलाज सिर्फ बड़े हॉस्पिटलों ओर विशेषज्ञ डॉक्टरों को ही पता है और उसके इलाज का खर्च भी बहुत महंगा है ।।जिला कलेक्टर तुरंत सारे फर्जी हॉस्पिटल और फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक बंद करवाए नहीं तो एक सप्ताह के भीतर फर्जी डॉक्टरों के हॉस्पिटल और क्लिनिकों पर जाकर आम आदमी पार्टी उनके क्लिनिक और हॉस्पिटल बंद करवाने के लिए जमीन पर उतरकर आंदोलन करेगी और उसकी सारी जवाबदारी जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग की होगी क्योंकि अब जिले में गैर कानूनी काम जो भाजपा सरकार के नेताओं के दबाव में जिले भर में हो रहे है वह अब आगे से नहीं होने चाहिए किसी भी जिले आदिवासी भाइयों की आगे से जान नहीं जाएगी क्योंकि आगे सभी फर्जी क्लीनिक और हॉस्पिटल को बंद करवाकर शासकीय अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का फ्री लाभ आदिवासी क्षेत्र आलीराजपुर के लोगो को मिल सके जब आदिवासी गरीब लोगों को बेहतर शासकीय हॉस्पिटल में सुविधाएं है तो वो किसी नौसिखिए फर्जी डॉक्टर से इलाज क्यों करवाए और अपनी जान क्यों गवाए आगे ऐसा आम आदमी पार्टी नहीं होने देगी जिले में ।।