Homeअलीराजपुरपेसा कानून की अनदेखी कर खदान आवंटन पर बवाल, AAP नेता दिलीप...

पेसा कानून की अनदेखी कर खदान आवंटन पर बवाल, AAP नेता दिलीप सिंह भूरिया का सरकार पर हमला सरकार एक बार में आलीराजपुर जिला पूरा बेच दे हम जंगलों में प्राचीन युग की तरह आदिवासी भाइयों को लेकर जमीन घरबार सब छोड़ कर चले जाते है ।,, दिलीप सिंह भूरिया सयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश

आलीराजपुर संवाददाता

 जब मध्यप्रदेश के सभी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में पैसा कानून लागू है और वहां की ग्राम सभाएं बनी हुई है और ग्रामीणों द्वारा बार बार अपने क्षेत्र में गिट्टी खदाने सीमेंट खदाने मैंगनीज खदाने कोयला खदाने आवंटित कर आदिवासी समाज और उनकी प्राचीन परंपरा को को जमीन से मिटाने का जो भाजपा सरकार लगातार आलीराजपुर में षडयंत्र कर रही है उन सभी भाजपा सरकार के नेताओं से आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप सिंह भूरिया का कहना है कि आलीराजपुर जिले को भाजपा नेता और उनकी सरकार एक ही बार में पूरा बेच दे या आवंटित कर दे तो हम सभी आदिवासी ग्रामीण भाइयों को एक साथ लेकर जंगल में प्राचीन युग की तरह चले जाते है ।

क्योंकि हमको अब ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार जिले में चेन से जीने देने वाली नहीं है ।भाजपा सरकार के नेताओं के फाइनेंसर व्यापारियों द्वारा लगातार सरकार पर दबाव बनाकर खदाने आवंटित कर रही है नीलामी कर रही है ।साथ ही जमीनी स्तर पर सर्वे कर रही है दो सप्ताह पूर्व माथना में ग्राम सभा की अनुमति बिना भाजपा नेता की बहु के नाम गिट्टी खदान आवंटित कर दी थी ग्रामीणों द्वारा घोर विरोध के बाद आज फिर विज्ञप्ति जारी कर किसी अन्य जिले के लोगो को फिर से वही गिट्टी खदान आवंटित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञप्ति छपने के बाद आज फिर मां के ग्रामीण भड़क उठे जब एक बार खदान की नीलामी और आवंटन ग्राम सभा ने निरस्त कर उस खदान को ग्राम के सभी ग्रामीणों के देने से पैसा कानून के अंतर्गत मना कर दिया तो फिर सरकार गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांध कर क्यों काम कर रही है या जिला प्रशासन सरकार को सही जानकारी नहीं भेज रही है क्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!