Homeझाबुआगुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

झाबुआ. दिनांक 28 फरवरी 2026 को एलएनसीटी ग्रुप द्वारा “गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह” का गरिमामय आयोजन झाबुआ में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूप सिंह बामनिया (जिला शिक्षा अधिकारी), एवं श्री अनिल कोठारी जी (अध्यक्ष, शिक्षक संघ) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 75 से अधिक शिक्षकों को एलएनसीटी ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एलएनसीटी ग्रुप से एडमिशन इनचार्ज श्री राजेश शुक्ला एवं श्री मति कोनिका शिवहरे का विशेष योगदान रहा, साथ ही श्री बालेश्वर परिहार एवं श्री सुमित तिवारी जी.ने अतिथियों के स्वागत एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.पुष्पेंद्र तोमर ने व्यवस्था देखने में सहयोग किया। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के उस सतत योगदान को सम्मान देना था, जो वे शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में निरंतर लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!