Homeझाबुआझाबुआ भगोरिया पर्व 1 मार्च को  कांग्रेस की गैर में शामील...

झाबुआ भगोरिया पर्व 1 मार्च को  कांग्रेस की गैर में शामील होगे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 

झाबुआ- जिले का मुख्य आदिवासी पर्व भगोरिया वर्तमान में चरम सीमा पर है सम्पूर्ण जिले में हर हाट बाजार में कांग्रेस पार्टी चरम उत्साह से गैर निकाली जा रही है इसी कडी में दिनांक 1 मार्च 26 को झाबुआ में कांग्रेस पार्टी की गैर निकाली जावेगी उक्त गैर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा.जीतू पटवारी सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं विधायकगण डाॅ विक्रांत भूरिया , वीरसिंह भूरिया एवं अनेक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेगें।

 उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि वर्तमान में उक्त भगोरिया पर्व पारपरिक वेशभूषा,ढोल मांदल की गूज और आदिवासी संस्कृति की जीवन झलक से सराबोर रहेगा। भगोरिया पर्व आदिवाी समाज के गोरवशाली इतिहास और सांस्कृति विरासत का प्रतीक है। इस ढोल मांदल एवं थाली की थाप पर उत्साहपूर्वक त्योहार मनाते हुए अपनी संस्कृति को जनजन तक पहुंचाने वाले त्यौहार में कांग्रेस पार्टी की सहभागीता उत्साहपूर्वक रहेगी उक्त झाबुआ भगोरिया पर्व इस बार अत्यधिक उत्साह वाला रहेगा जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाग लेगें।

 इस हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी शंकर भूरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मानसिंह मेडा, हेमचन्द्र डामोर, काना गुण्डिया,शाबीर फिटवेल, ,युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, एनएसयुआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार,महिला कांग्रेस श्वेता मोहनिया,आईटी सेल अध्यक्ष वसीम सैयद ब्लाक अध्यक्ष खुना गुण्डिया,शहर अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर,जनपद उपाध्यक्ष शीला भूरिया, हेमेन्द्र बबलू कटारा,लोकेन्द्र बिलवाल, आयुष ओहारी,पुनीत भानपुरिया,किलू भूरिया सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयों ने झाबुआ भगोरिया में कांग्रेस की गैर को सफल बनाने की अपिल की हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!