राष्ट्रीय स्तरीय ग्रामीण चर्चा कोर कमेटी का गठन मध्यप्रदेश लोक अधिकार मंच अलीराजपुर संगठन के विजय कनेश को सदस्य चुना गया।
वॉयस ऑफ झाबुआ – उड़ीसा राज्य के रायगढ़ा जिले के बीसमकटक ब्लॉक में दिनांक 22 फरवरी 2025 से आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की ग्रामीण चर्चा सम्मेलन का आज रायगढ़ा घोषणा पत्र जारी कर समापन किया गया और अगला सम्मेलन 1 वर्ष बाद करने की तय किया गया। देशभर के आदिवासी समुदाय के पारंपरिक ज्ञान को संकलित करने, संरक्षित करने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 वर्ष पहले शुरू हुई पारंपरिक ज्ञान की यात्रा 7 राज्यों से दिनांक 22 फरवरी 2025 को उड़ीसा पहुंची। और यात्रा के दौरान अलग अलग राज्यों के अनुभवों को सांझा करते हुए ग्रामीण चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें 7 राज्यों के 4 हजार से भी अधिक आदिवासी कार्यकर्ता अलग अलग जनसंगठनों संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुये।

यात्रा के अनुभवों से बताया कि आज भी आदिवासी समुदाय के भोजन कृषि और जड़ी बूटी ज्ञान इतना मजबूत और प्रमाणित है कि उससे मनुष्य जीवन लंबा और सुखद जिया जा सकता है। हमें इस ज्ञान को बचाकर रखने ओर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की सख्त आवश्यकता है।

इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आज सर्व सहमति से 21 सदस्य राष्ट्रीय स्तरीय ग्रामीण चर्चा कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से झारखंड के आदिवासी नेता मनोज कुमार सोय को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अंजन प्रधान उड़ीसा ,सचिव मीनाक्षी प्रधान राजस्थान के आदिवासी नेता विक्रम कटारा को सयुक्त सचिव चुना गए।