दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर । जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा भवन मे प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा सभा मे महामहिम राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी, जिसमे भाजपा के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग कर अपमान किया है। वह केवल एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं है, बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। देश के जल, जंगल, जमीन के मालिक, आदिवासी, किसान अन्नदाता का अपमान है। उन्होंने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक आदिवासी नेता उमंग सिंघार को उसकी “ओकात” शब्द से अपमानित करते हे, यह उन्हें शोभा नहीं देता हे, कांग्रेस और आदिवासी समाज इसकी घोर निंदा करती हे । आज उनकी इन व्यवहार से विरोधस्वरूप प्रदेश मे जगह-जगह मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किए जा रहे हे ।
उन्होंने कहा की इंदौर के भगीरथपूरा मे दूषित जल पिने से 35 लोग मौत का शिकार हो गए, लेकिन उनको कोई असर नहीं होता, उल्टा सवाल करने वाले पत्रकारो को भी अमर्यादित भाषा से जवाब देते हे । लेकिन प्रदेश की जनता यह सब देख रही है और ऐसे अहंकार को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, वक़्त आने पर सबक जरूर सिखाएंगी । लोकतंत्र में प्रतिपक्ष की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए, ना कि उसका अपमान होना चाहिए । विधायक सेना पटेल ने मंत्री विजयवर्गीय को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और आदिवासी समाज से माफ़ी मांगने की माँग की।