Homeअलीराजपुरबरझर में नन्हे बच्चों ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, मोहम्मद...

बरझर में नन्हे बच्चों ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, मोहम्मद आरीज इकरार खान हंसनैन आशिफ खान सुलतान आशिफ खान परिवार और समाज में खुशी का माहौल

करीम खान बरझर

बरझर। पवित्र रमजान माह के दौरान बरझर में नन्हे बच्चों ने जिंदगी का पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चों की इस आस्था और उत्साह को देखकर परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, बरझर के कई बच्चों ने पहली बार रोजा रखा। बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ दिनभर रोजा रखा और शाम को अज़ान के साथ रोजा खोला। इस दौरान परिजनों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें रोजे की अहमियत के बारे में बताया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बच्चों में रोजा रखने को लेकर काफी उत्साह था और उन्होंने बिना किसी परेशानी के अपना पहला रोजा पूरा किया। रोजा खोलने के बाद घरों में खास इंतजाम किए गए और बच्चों को बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!