Homeअलीराजपुरबड़ी खबर  निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से अलीराजपुर में सनसनी फैल...

बड़ी खबर  निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से अलीराजपुर में सनसनी फैल गई । शव की पहचान एक फल विक्रेता सुनील के रूप में हुई । मौत के कारणों का पता नहीं पुलिस जांच में जुटी।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर नगर के पंचेश्वर मार्ग स्थित निर्माणाधीन मकान के तल घर में मिली युवक की लाश मृतक का नाम सुनील पिता सत्या निवासी तलाव फलिया उम्र 40 बताया जा रहा हैं, मौके पर SDOP अश्विन कुमार सहित पुलिस मौजूद, साथ ही देखने वालो की भीड़ भी जमा हो गई,

जानकारी अनुसार मृतक सुनील रात्रि से ही घर से गायब था, परिवारजनों ने पुलिस कोतवाली में रात्रि में ही गुम सुदगी के लिए आवेदन दिया था, रात्रि से ही परिजन मृतक सुनील को ढूंढ रहे थे, निर्माणाधीन मकान पर जब सुबह मजदूर काम करने आए तो उन्होंने एक युवक की लाश देखी

और मकान मालिक को सूचना देकर पुलिस को बुलवाया। आपको बतादे दे मृतक सुनील के तीन बच्चे हैं, फल फ्रूट का ठेला लगाता था। पुलिस जांच के लिए जुट चुकी है, SDOP, थाना प्रभारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!