Homeअलीराजपुरउत्कृष्ट सड़क पर लाखों रुपयों की लाइट बंद । नगर परिषद...

उत्कृष्ट सड़क पर लाखों रुपयों की लाइट बंद । नगर परिषद कोई देख रख नहीं करता महीनों से बंद पड़ी है लाइट 27 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान सीएम भाभरा आ रहे है ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में वर्षों पूर्व 1 करोड़ की लागत से नगर को आकर्षक बनाने के लिए उत्कृष्ट सड़क का निर्माण किया था उस सड़क को रोशन करने के लिए बीच डिवाइडर पर एल्यूमिनियम के बड़े पोल लगाकर उस पर लाइट लगाई गई है जो वर्षों से रिपेयर के लिए नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों का रात को रास्ता देख रही है दिन भर नगर परिषद में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आते है जिसमें कुछ बाहर के तो कुछ यही निवास करते है नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों का तो दोष नहीं क्योंकि वो अपनी प्रशासनिक ड्यूटी पूरी कर देते है

लेकिन इसी सड़क पर रोजाना पूरी नगर परिषद का कोई भी पार्षद निकलता जरूर है लेकिन उनकी नींद नहीं खुलती क्योंकि रात को उनको रतोंधी नामक बीमारी हो गई है लगता क्योंकि वो रात को और दिन को भी इस और जाते आते रहते है लेकिन कभी भी इसको रिपेयर नहीं करवा पाए लेकिन अगर कोई कमीशन का खेल हो रहा हो तो वहां पक्ष और विपक्ष के दोनों और के पार्षद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित नारियल फोड़ने जरूर पहुंच जाते है ।।लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं देता ।।नगर की जनता अध्यक्ष और उनके राजनीतिक संरक्षकों से परेशान होते हुवे भी क्यों मौन रहती है ।।नगर का हाल वैसा है अंधेर नगरी चौपट राजा वाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!