Homeअलीराजपुरएकलव्य के छात्र छात्राएं अपनी समस्या जिला शिक्षा अधिकारी को चिल्ला चिल्ला...

एकलव्य के छात्र छात्राएं अपनी समस्या जिला शिक्षा अधिकारी को चिल्ला चिल्ला कर बता रही थी और वो मोबाइल पर लगे रहे जिला शिक्षा अधिकारी जांच दल में कैसे । जिसके विभाग में होने से शिक्षा विभाग के सारे हॉस्टल छात्रावास एकलव्य और कन्या शिक्षा परिसर सीएम राइज प्राथमिक माध्यमिक में बच्चों को कोई भी सुविधा सही से नहीं मिल सके ऐसे अधिकारी को भी एक से ज्यादा पदों का मालिक रखना कहा का कानून है

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले की दुर्दशा देखिए जिस विभाग के अंदर की इतनी बड़ी समस्या और उसी विभाग के मुखिया याने के जिला शिक्षा अधिकारी संजय पोरवाल की जब एकलव्य की बालिकाएं और बालक अपनी साल भर की समस्याएं और लगातार शिक्षकों प्राचार्य और अन्य लोगों की समस्याएं बता रहे थे वो अपने किसी रिश्तेदार या फिर अपने मालिक को सब जानकारी दे रहे थे कि सब कुछ में ठीक और सेट कर चुका हु मुझे और सभी सप्लायर का कुछ नहीं होगा ऐसे हाथ में मोबाइल लेकर कोई अधिकारी या जांच दल समस्याएं सुनता है बच्चे चिल्लाते रहे यह लिखो वो अपनी मर्जी से लिख कर जबरन उनके हस्ताक्षर ले रहे थे ।फिर हो गई जांच और उसका समाधान आज तक किस हॉस्टल आश्रम और छात्रावास एकलव्य और सीएम राइज स्कूल में परिवर्तन दिखा सभी दूर सामग्री और राशन तथा ड्रेस लोवर ट्रक शूट तथा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के ठेकेदारों का ही बोल बाला है ।।वो जिसको चाहते है इन संस्थानों में नियुक्ति करवा देते है और कोई ईमानदार अधिकारी उनकी बात नहीं मानता तो उनको हटा दिया जाता है जैसे एकलव्य शिक्षक शिक्षाएं प्रेम कांड में उन दोनों की गलती की सजा ईमानदार प्राचार्य शेखर कुलकर्णी को हटाया गया जब भी यही जिला शिक्षा अधिकारी और जांच अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे थे ।इससे पूर्व सेजावाडा एकलव्य मे छात्रों में आपसी लड़ाई में हॉस्टल की कई महापुरुषों और अन्य हॉस्टल फर्नीचर लाइट तथा अन्य बिस्तर तोड़ दिए थे जिसको लेकर भी जांच में कुछ नहीं किया प्राचार्य को बस अटैक किया और पत्रकारों द्वारा सच्चाई लिखना दे उनके खिलाफ भाभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उनको दबाने डराने की कोशिश की गई । लेकिन उनकी पत्रकारिता लिफाफे लेकर दबने वाली नहीं थी सो प्रशासन को वो रिपोर्ट ही खारिज करनी पड़ी थी ।इनके ही कार्यकाल में कमल कांड ड्रेस कांड उदयगढ़ घोटाला भाभरा जोबट कट्ठीवाड़ा शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपयों की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही हॉस्टलों आश्रमों में भ्रष्टाचार आज भी होते है ।छात्रों की मौत और उनके खाने की दुर्दशा से कई बार आदिवासी परिवार की गरीब छात्र छात्राएं मौत के मुंह में जाने से बचे है जिनमें जोबट गुडा हॉस्टल के बच्चों की दुर्दशा इन्हीं जिला शिक्षा अधिकारी के ही कार्यकाल में ही घटित हुई थी कट्ठीवाड़ा के मोटी बड़ोंई हॉस्टल में तो इतना सड़ा हुआ भोजन इनके कार्यकाल में मिलता था जी उसकी गधे भी नहीं खाए ऐसा भोजन इंसानों के लिए बनवाया जाता था ।जिसको खाकर कई छात्राएं मौत से बच गई सही इलाज समय पर मिलने के कारण ।

ऐसे कई मामले जिसमें उदयगढ़ कांड सोंडवा में भी इन्हीं जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में ही शिक्षक और शिक्षिकाओं की लड़ाई हुई और इन्हीं जिला शिक्षा अधिकारी संजय जी पोरवाल के कार्यकाल में ही सन्दा हॉस्टल की छात्राएं बीमार हो गई थी जिसका इलाज हॉस्टल के सभी खिड़कियां दरवाजे बंद कर किया गया और वहां तो रात दिन इलाज किया साथ ही फिर स्थिति सामान्य हुई और मीडिया को कवरेज से रोका गया और पूर्व और मीडिया से परेशान होकर जिला कलेक्टर अरविंद अभय बेडेकर ने एक आदेश पारित किया कि लगातार खबरों में इसी जिला शिक्षा अधिकारी जो आज जितने भी पदों पर है वो एक से ज्यादा है उसको और भी पदों पर नियुक्ति कर गए और मीडिया पर प्रतिबंध के रूप में एक पत्र निकालकर गए की जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना कोई पत्रकार किसी भी हॉस्टल आश्रम, छात्रावास ,एकलव्य सीएम राइज हॉस्टल कन्या शिक्षा परिसर हॉस्टल तथा किसी भी आवासीय छात्रावास या शैक्षणिक संस्था में कवरेज के लिए दिन हो रात में नहीं जा सकते तानाशानी उनके रवैए और पत्रकारों के खिलाफ रहे जिला कलेक्टर आज जिले से जा चुके है

लेकिन उनके पाले पोशे गये जिला शिक्षा अधिकारी आज भी वैसा की कामकाज चल रहे है ठेकेदारी सप्लायर और भ्रष्टाचार की हद हो चुकी है जिले में शिक्षा विभाग का 75 % राशि तो कमीशन के खेल में जा रही होगी सिर्फ 25 % राशि से बड़ी मुश्किल से शिक्षा विभाग का काम काज चल रहा है ।कोई इनको हटा भी नहीं सकता जो भी इनको छूने की या हटाने की कोशिश करता है वो अधिकारी ही हटा दिए जाते है क्योंकि पूरे जिले को पता है यह किस राजनीतिक पार्टी के लोगो से रिश्ता और किसको साथ रखते है वो मुझे बताने की जरूरत नहीं है ।ऐसे ही और सच्चाई अगले अंक में आपको पढ़ने मिलेगी ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!